रेलवे कॉलोनी में शोभायात्रा के दौरान बुलडोजर पर सवार रावण
- फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। रेलवे यूथ सोशल क्लब की ओर से रेलवे कॉलोनी से शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें बुलडोजर पर सवार होकर रावण चला, जो आकर्षण का केंद्र रहा।
रेलवे कॉलोनी से शोभायात्रा का शुभारंभ किया गया, जो चंद्रनगर, नवीनगर होते हुए रेलवे कॉलोनी में रामलीला स्थल पर पहुंचकर संपन्न हुई। क्लब के मुख्य संयोजक व कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष चंद्रजीत सिंह निक्कू ने कहा कि बुलडोजर और रावण दोनों ही बुराई का प्रतीक हैं। क्योंकि, वर्तमान की भाजपा सरकारें बुलडोजर चलवाकर लोगों को उजाड़ने का काम कर रही है। इसी का विरोध दर्शाने के लिए रावण को बुलडोजर पर सवार कर शोभायात्रा निकाली गई है।