फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानको को ताक पर रखकर 15 से 20 फुट कर मिट्टी खोदी

विज्ञापन
छुटमलपुर मे गेल्हेवाला में मिट्टी खुदाई के बाद ऊंचाई पर आई बिजली लाइन के खंभे - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
छुटमलपुर (सहारनपुर)। हाईवे निर्माण के लिए मुजफ्फराबाद ब्लाक के गांव गेल्हेवाला में ठेकेदार ने 15 से बीस फुट गहराई तक मिट्टी खोद कर उठवा ली। इससे गांव की बिजली लाइन और किसानों के खेतों के हाशियों में खड़े पेड़ ऊंचाई पर आ गए हैं, जो कभी भी गिर सकते हैं। इन मिट्टी ढुलान के लिए लगाए वाहनों ने गांव की सड़कों को तो खराब कर ही दिया। साथ ही जलनिकासी के लिए बनाई नालियों को भी ध्वस्त कर दिया है। पीड़ित ग्रामीणों ने एसडीएम बेहट से मिल कर अवैध खनन को बंद कराने की मांग की। ग्रामीणों की शिकायत पर खनन निरीक्षक ने गांव पहुंच कर स्थिति का जायजा लिया।
विज्ञापन

मुजफ्फराबाद ब्लाक के गांव गेल्हेवाला से पिछले करीब छह माह से हाईवे निर्माण के लिए मिट्टी उठाने का काम चल रहा है। गांव के आशीष कुमार, कपिल काम्बोज, मोहित कुमार, बबलू सिंह, अनिल, मंजेश कुमार, रमेश कुमार, मुमताज, राज कुमार, सुमित, इनाम, रकम सिंह, शाहरुख, राजबीर सिंह, रमेश सिंह आदि ने कहा उनके गांव में मिट्टी उठा रहे मानकों को ताक पर रख कर ठेकेदार ने मशीनों के माध्यम से 15 से बीस फुट तक गहराई तक खोदाई कर मिट्टी उठा ली है। जहां से मिट्टी उठाई गई है, उनके पड़ोसी किसानों के खेत काफी ऊंचाई पर आ गए हैं। ऐसे में उनके खेत गिरने का खतरा पैदा हो गया है। इतना ही नहीं गांव की बिजली लाइन के खंभे भी ऊंचाई पर आ गए हैं। उनके चारों तरफ मिट्टी खोद ली गई है। ऐसे में बिजली लाइन कभी भी गिर सकती है।
शनिवार को ग्रामीणों ने एसडीएम बेहट से मिल कर आरोप लगाया कि ग्राम पंचायत की जमीन तक से अवैध खनन किया है। मिट्टी खनन से भरे ओवरलोड वाहनों के चलते गांव की सड़क खस्ताहाल हो गई है। जलनिकासी की नालियां भी टूट गई हैं। विरोध करने पर ट्रक चालक और गांव से मिट्टी उठवा कर रहे कुछ लोग लड़ाई झगड़े पर उतारू हो जाते हैं। ऐसे में तनाव की स्थिति बन जाती है। ग्रामीणों ने बताया कि खनन वाहनों का संचालन हिंडन नदी से हो रहा है, ऐसे में उसका स्वरूप भी इन्होंने बिगाड़ दिया है। ग्रामीणों ने एसडीएम से मिट्टी खनन बंद कराने की मांग की।
विज्ञापन

एसडीएम ने गांव में शांति व्यवस्था के लिए थानाध्यक्ष फतेहपुुर को निर्देशित करने के साथ ही खनन निरीक्षक एजाज अहमद को मौके पर भेजा। शनिवार की रात में खनन निरीक्षक ने गांव का दौरा किया। इस दौरान मिट्टी खुदाई कर रही मशीनों पर काम कर रहे लोग भाग गए
उधर, खनन निरीक्षक एजाज अहमद ने बताया कि गांव में खनन हुआ है। वे अपनी रिपोर्ट एसडीएम को देंगे। साथ ही राजस्व टीम के साथ मिल कर यह तय किया जाएगा कि किस किसान के खेत से कितनी मिट्टी उठी है, ताकि उसी आधार पर संबंधित को नोटिस जारी किया जा सके।

छुटमलपुर के गेल्हेवाला में मशीनों से की जा रही मिट्टी खुदाई- फोटो : SAHARANPUR

छुटमलपुर के गेल्हेवाला में उठाई गई मिट्टी और गिरने के कगार पर पहुंचे पडौसी के पेड- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें