बेहट (सहारनपुर)। शिवालिक पहाड़ियों व मैदानी क्षेत्र में बारिश के बाद क्षेत्र की सभी बरसाती नदियों में पानी आ गया। करीब डेढ़-दो घंटे तक नदियों से घिरे क्षेत्र के कई गांवों का बाहरी स्थानों से संपर्क कटा रहा। जलस्तर कम होने के बाद ही आवाजाही शुरू हो सकी।
शनिवार की शाम पहाड़ी व मैदानी क्षेत्र में तेज बारिश हुई। उसके बाद शिवालिक पहाड़ियों से निकलने वाली सभी दर्जन भर बरसाती नदियों में पानी आ गया। हालांकि जलस्तर कम ही था, लेकिन करीब तीन से चार घंटे तक नदी-नालों से घिरे घाड़ क्षेत्र के कई गांवों का बाहरी स्थानों से संपर्क कटा रहा। जलस्तर कम होने के बाद ही बादशाहीबाग-रहना मार्ग एवम मिर्जापुर-सुंदरपुर मार्ग के अलावा पाडली मार्ग, नौगांवा ग्राम समूह बेलका मार्ग पर आवाजाही शुरू ही सकी।
वहीं सिद्धपीठ शाकंभरी देवी में भूरादेव के निकट शाकंभरी खोल में पानी आ जाने से श्रद्धालुओं को काफी समय तक इधर के किनारे पर ही रुक कर पानी उतरने का इंतजार करना पड़ा और पानी कम होने के बाद ही श्रद्धालु सिद्धपीठ में देवी दर्शनों को जा पाए।