बड़गांव। सुबह आई तेज आंधी और बरसात के कारण बड़गांव क्षेत्र के दर्जन भर गांवों की बिजली लाइनें टूटने के कारण गुल हो गई थी। देर शाम तक भी आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी थी। बिना बिजली के दिन भर लोग परेशान रहे।
सुबह साढे आठ बजे तेज हवाएं चली, जिसके बाद बड़गांव क्षेत्र के दल्हेडी, झबीरन, कातला, खुदाबक्सपुर माजरा, बडूली, नयागांव, चंदपुर, सिरसली, महेशपुर, शब्बीरपुर आदि दर्जन भर गांवों में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। दिन भर बिजलीकर्मी लाइनों के फाल्ट ठीक करते रहे लेकिन देर शाम तक भी आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी थी। दिन भर बिजली न आने के कारण लोगों को विद्युत आधारित कार्य करने में काफी परेशानी उठानी पड़ी। जेई मुकेश कुमार ने बताया कि सुबह तेज आंधी और बारिश के कारण विद्युत लाइनों में आये फाल्ट को ठीक कराया जा रहा है। शीघ्र ही क्षेत्र में बिजली आपूर्ति सुचारु करा दी जाएगी। संवाद