फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: आंधी और बूंदाबांदी से रातभर गुल रही 12 से अधिक गांवों की बिजली

Tue, 06 May 2025 12:33 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
देवबंद में आंधी बारिश में विद्युत लाइन पर गिरी पेड़ों की टहनियां। संवाद
विज्ञापन
देवबंद/तल्हेड़ी बुजुर्ग। आंधी बारिश में विद्युत लाइनों पर पेड़ों की टहनियां टूटकर गिरने से तल्हेड़ी क्षेत्र में 12 से अधिक गांवों की बिजली रविवार रातभर गुल रही। वहीं, देवबंद में ट्रांसफार्मरों पर टीएल यूनिट लगाए जाने के चलते मजनूवाला रोड और ठेला रोड की विद्युत आपूर्ति सोमवार को दिनभर ठप पड़ी रही।
विज्ञापन

रविवार रात में मौसम ने अचानक करवट बदली। देखते ही देखते आंधी चलने के साथ तेज बूंदाबांदी होने लगी। इससे तल्हेड़ी बुजुर्ग, अंबोली, चंदेना कोली, मनोहरपुर, शाहपुर और घ्याना, नन्हेड़ा आसा समेत दर्जनभर गांवों की बत्ती गुल हो गुई।
रातभर बिजली नहीं आने से ग्रामीणों को भारी परेशानी उठानी पड़ी। वहीं कई स्थानों पर खेतों में पड़ा भूसा बारिश के पानी में भीगकर खराब हो गया। तल्हेड़ी बुजुर्ग के जेई बबलू कुमार ने बताया कि आंधी में विद्युत लाइनों पर पेड़ गिर पड़े थे, जिन्हें सुबह हटवाकर आपूर्ति सुचारु कराई गई।
विज्ञापन

वहीं, देवबंद में सोमवार को मजनूवाला रोड और ठेला रोड की विद्युत आपूर्ति दिनभर बाधित रही, जिससे पेयजल आपूर्ति भी लड़खड़ा जाने से लोगों को भारी परेशानी उठानी पड़ी।
एसडीओ अनिल कुमार चौरसिया ने बताया कि मजनूवाला रोड और ठेला रोड पर लगे ट्रांसफार्मरों पर टीएल यूनिट लगाने का काम चल रहा है, जिससे आपूर्ति को बंद रखा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें