फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिवालिक पहाड़ियों में बरसाती नदियों में आया पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
बेहट (सहारनपुर)। शिवालिक पहाड़ियों व मैदानी क्षेत्र में बारिश के बाद क्षेत्र की सभी बरसाती नदियों में पानी आ गया। करीब डेढ़-दो घंटे तक नदियों से घिरे क्षेत्र के कई गांवों का बाहरी स्थानों से संपर्क कटा रहा। जलस्तर कम होने के बाद ही आवाजाही शुरू हो सकी।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की सुबह पहाड़ी व मैदानी क्षेत्र में तेज बारिश हुई। उसके बाद शिवालिक पहाड़ियों से निकलने वाली सभी दर्जन भर बरसाती नदियों में पानी आ गया, हालांकि जलस्तर कम ही था, लेकिन करीब डेढ़-दो घंटे तक नदी-नालों से घिरे क्षेत्र के कितने ही गांवों का बाहरी स्थानों से संपर्क कटा रहा। जलस्तर कम होने के बाद ही बादशाहीबाग-रहना, मिर्जापुर-सुंदरपुर व शाकंभरी देवजी रोड पर आवाजाही शुरू ही सकी। उधर, यमुना नदी का जलस्तर भी सुबह 9 बजे बढ़ा था। हथनीकुंड बैराज से मिली जानकारी के अनुसार इसके बाद जलस्तर लगातार घटता गया। सुबह 8 बजे जलस्तर 28 हजार 111 क्यूसेक था, इसके बाद यह घटकर 352 क्यूसेक रह गया
विज्ञापन

हथनीकुंड बैराज से यमुना नदी में बृहस्पतिवार को छोड़े गए जलस्तर की स्थिति
समय जलस्तर (क्यूसेक में)
सुबह 9 बजे 28111
10 बजे 18965
11 बजे 17385
दोपहर 12 बजे 16552
1 बजे 11718
इसके बाद शाम 7 बजे जलस्तर घटकर 352 क्यूसेक रह गया था
जलस्तर की यह स्थिति सामान्य है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें