फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोहरे के चलते अब लेट होने लगीं ट्रेनें

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। कोहरे का असर रेल संचालन पर पड़ने लगा है। ट्रेनें अपने निर्धारित समय से देरी से पहुंच रहीं हैं, जबकि कई ट्रेनें पहले ही कोहरे के चलते रद्द की जा चुकीं हैं। जिससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

सर्दी की दस्तक के साथ ही कोहरे ने भी असर दिखाना शुरू कर दिया है। कोहरे के चलते कई ट्रेनें पहले ही रद्द कर दी गईं हैं। अब ट्रेनें देरी से भी पहुंच रहीं हैं। लंबी दूरी की ट्रेनों पर कोहरे का अधिक असर आ रहा है। रात में कोहरा होने के चलते ट्रेनों की गति धीमी हो रही है। जिसके चलते नौचंदी, हावड़ा-अमृतसर समेत कई ट्रेनें देरी से चल रहीं हैं। 13005 हावड़ा-अमृतसर एक्सप्रेस तो सहारनपुर दस घंटे देरी से पहुंची। सहारनपुर पहुंचने का समय रात 1.38 बजे का है, लेकिन दोपहर 11 बजे के बाद सहारनपुर पहुंची। जिससे यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्टेशन अधीक्षक कपिल शर्मा का कहना है कि सभी ट्रेनों पर तो नहीं कुछ ट्रेनों पर कोहरे का असर पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें