फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

त्योहारों के चलते ट्रेनों में भीड़ बढ़ी, सीट के लिए जद्दोजहद

विज्ञापन
त्योहारों के चलते रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की भीड़। - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। त्योहारों के मद्दनेजर ट्रेनों में भीड़ बढ़ गई हैं। खासतौर से पूर्वांचल, बिहार जाने वाली तकरीबन सभी ट्रेनें यात्रियों से खचाखच भरकर चल रही हैं। हालात यह है कि लखनऊ, गोरखपुर, बनारस से लेकर बिहार जाने वाली अधिकांश ट्रेनों में इस समय यात्रियों को एक सीट के लिए खूब जद्दोजहद करनी पड़ रही हैं।
विज्ञापन

पंजाब के अमृतसर, जालंधर, लुधियाना, हिमाचल प्रदेश और हरियाणा में काम करने वाले लोगों ने त्योहारों पर घर लौटना शुरू कर दिया है। सोमवार को अमृतसर-सहरसा जनसेवा एक्सप्रेस सहारनपुर पहुंची तो उसमें इतनी अधिक भीड़ थी कि यात्रियों को खड़े होकर सफर करना पड़ा। यह हाल केवल जनसेवा एक्सप्रेस का ही नहीं है, बल्कि अन्य ट्रेनें का भी है। सहारनपुर से होकर गुजरने वाली जनसेवा एक्सप्रेस, जम्मूतवी-वाराणसी, चंडीगढ़-लखनऊ, जम्मूतवी-हावड़ा, अमृतसर-जयनगर, चंडीगढ़-रामनगर, छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस, अकालतख्त एक्सप्रेस आदि ट्रेनें फुल हैं।
साधारण टिकट पर आरक्षित कोच में चढ़ रहे यात्री
ट्रेनों में तमाम यात्री साधारण टिकट पर आरक्षित कोच में चढ़ जा रहे हैं। इससे आरक्षण कराकर यात्रा करने वालों को दिक्कत हो रही है। इससे कई बार यात्रियों में सीट को लेकर एक-दूसरे से नोक-झोंक हो जा रही है।
विज्ञापन

-त्योहारों को लेकर कईं स्पेशल ट्रेन चलाई जा रही हैं। यात्रियों की सुविधाओं का पूरा ध्यान रखा जा रहा है। किसी को कोई दिक्कत नहीं होने दी जाएगी।
प्रदीप गिल्होत्रा, सीएमआई, रेलवे

ट्रेन में सीट न मिल पाने की वजह से दरवाजे पर खड़े यात्री।- फोटो : SAHARANPUR

रेलवे स्टेशन पर आई ट्रेन में भीड़ के बीच चढ़ते यात्री।- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें