गंगोह नानौता मार्ग पर लगा हुआ जाम
फोटो समाचार
गंगोह। नवीन अनाज मंडी में पूसा बासमती-1509 की बंपर आवक के चलते गंगोह नानौता मार्ग पर दिनभर जाम की स्थिति बनी रही। इससे आने जाने वाले लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। हालांकि पुलिस प्रशासन भी जाम की समस्या से निपटने की कवायद में लगा रहा। इसके चलते दिन भर इस मार्ग पर वाहनों को रेंग रेंग कर गुजरना पड़ा। मंडी सचिव अवनीश कुमार ने बताया कि मंडी में जनपद के अलावा पड़ोसी जिलों से भी बडी संख्या में किसान ट्रैक्टर ट्रॉली में अपना धान बेचने आ रहे हैं।