फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: ट्रक खराब होने से दून हाईवे पर रहा पांच घंटे तक जाम

Sun, 18 May 2025 01:09 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिहारीगढ़ । दिल्ली-देहरादून नेशनल हाईवे पर शिवालिक की पहाड़ियों में डॉट काली के मंदिर के पास ट्रक का पहिया निकलने से जाम लग गया। पांच घंटे तक लोग जाम में फंसे रहे। पुलिस ने एक ट्रक को साइड में कराते हुए किसी तरह आवागमन शुरू कराया।
विज्ञापन

शनिवार सुबह दस बजे देहरादून जा रहे एक ट्रक का डाॅट काली मंदिर के पास पिछला पहिया निकल गया। इसके बाद ट्रक सड़क के बीचो-बीच खड़ा हो गया। कुछ दूरी पर दूसरा ट्रक खराब हो गया। इसके बाद वनवे हुए मार्ग पर काफी लंबा जाम लग गया।
करीबन पांच घंटे तक यातायात बाधित रहा। बीस मिनट का सफर तय करने में तीन से चार घंटे का वक्त लगा। इससे प्रचंड गर्मी में यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें