फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: देवबंद में माहौल बिगाड़ने की कोशिश

विज्ञापन
हंगामा करते भाजपा कार्यकर्ता - फोटो : 17sha70.jpg
विज्ञापन
देवबंद में नशे धुत युवक ने की माहौल बिगाड़ने की कोशिश
विज्ञापन

देवबंद (सहारनपुर)। स्टेट हाइवे 59 स्थित एक धार्मिक स्थल पर देर रात्रि शराब के नशे में धुत युवक ने तोड़फोड़ करने की कोशिश की। इस दौरान लोगों ने उसे दबोच लिया और पुलिस को सौंप दिया। युवक के दूसरे वर्ग का होने के कारण तनाव की स्थिति बन गई। इस दौरान हंगामा हो गया पुलिस ने सुरक्षा के मद्देनजर घटनास्थल के आसपास पुलिस बल तैनात कर दिया है।
विज्ञापन

घटना शनिवार देर रात की है। युवक हाईवे पर स्थित एक धार्मिक स्थल पर पहुंचा और वहां बनी रेलिंग पर डंडे बरसाने लगा। लोग मौके पर पहुंच गए और उसे दबोच लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस आरोपी को पकड़कर थाने ले गई। भाजपा की पूर्व नगर इकाई के अध्यक्ष गजराज राणा भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने पुलिस से घटना की जांच की मांग की। उनका कहना है कि निकाय चुनाव के चलते माहौल बिगाड़ने की साजिश रची जा रही है। इंस्पेक्टर देवबंद का कहना है हिरासत में लिया गया युवक अपना नाम फरमान बता रहा है। पूरी तरह होश में आने पर उससे पूछताछ की जाएगी। स्थिति सामान्य है। सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस कर्मियों को हाईवे पर तैनात किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें