संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। दवाओं की किल्लत मामले में जनपदीय ड्रग वेयर हाउस और एसबीडी जिला अस्पताल से आख्या मांगी गई। मुख्य चिकित्सा अधिकारी को भेजी गई आख्या रिपोर्ट में बुखार और शुगर की दवा पूरी मिली है। दरअसल, ड्रग वेयर हाउस और जिला अस्पताल में दवाइयों की कमी सामने आई थी। इस पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने एसबीडी जिला अस्पताल की प्रमुख अधीक्षक और जनपदीय ड्रग वेयर हाउस से आख्या मांगी। जिला अस्पताल के औषधि भंडार में शुगर व बुखार की दवाइयां मिलीं। ड्रग वेयर हाउस से संबंधित दवाइयां स्वास्थ्य केंद्रों को मांग के अनुसार उपलब्ध कराई जा रही है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रवीण कुमार का कहना है कि सरकारी अस्पतालों में दवाइयां पर्याप्त हैं। उन्होंने चिकित्सकों को भी निर्देश दिए हैं कि कोई मरीज बिना दवा वापस न लौटे।