नानौता। थाना पुलिस व एएनटीएफ टीम ने शामली जिले के रतौंध गांव निवासी नशा तस्कर जुनैद को 666 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, बरामद हुई स्मैक की कीमत बाजार में एक करोड़ 32 लाख रुपये हैं। आरोपी को हाईवे स्थित माध्यमिक विद्यालय जम्मूगढ़ के पास से गिरफ्तार किया गया, जिसके पास से स्मैक के अलावा मोबाइल और 830 रुपये बरामद हुए हैं। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी नशीले पदार्थ का धंधा करता है, जो बाहर से लाकर यहां अलग-अलग स्थानों पर सप्लाई करता है। फिलहाल पुलिस यह जानकारी जुटा रही है कि तस्कर के संपर्क में कौन-कौन व्यक्ति है, जिसे इस नेटवर्क का खुलासा हो सके।