सरसावा। मादक पदार्थों की तस्करी के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। नशे के अवैध कारोबार से अर्जित की गई नशा तस्कर अमन की करीब 60 लाख रुपये की चल अचल संपत्ति को न्यायालय के आदेश पर जब्त करा है। इससे पहले भी आरोपी की दो करोड़ पांच लाख रुपये की संपत्ति जब्त की जा चुकी है। इस तरह पुलिस अब तक आरोपी की कुल दो करोड़ 65 लाख रुपये की संपत्ति जब्तीकरण की कार्रवाई कर चुकी है।
सीओ जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि 11 सितंबर 2026 को गांव झबीरन निवासी अमन को गिरफ्तार किया था। उसके कब्जे से 54 किलो 982 ग्राम अवैध डोडा पोस्त और एक स्विफ्ट डिजायर कार बरामद हुई थी। इस मामले में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया गया था। मामले की विवेचना के दौरान नशे के कारोबार से अर्जित संपत्ति की जांच की। जांच में आरोपी से संबंधित चार संपत्तियों, जिनमें तीन अचल और एक चल संपत्ति का चिह्नीकरण किया गया। पुलिस ने संपत्तियों के जब्तीकरण के लिए दिल्ली स्थित में वाद दायर किया था। न्यायालय ने 30 अक्तूबर 2026 को करीब 60 लाख रुपये की संपत्ति जब्त करने का आदेश दिया था।