देवबंद। शुक्रवार को पुलिस ने श्री त्रिपुर मां बाला सुंदरी देवी मेला ग्राउंड से मोहल्ला फौलादपुरा सांपला मार्ग निवासी आशू उर्फ आस मोहम्मद को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इसके कब्जे से 500 ग्राम चरस बरामद की है। पुलिस के मुताबिक आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वह कम पढ़ा लिखा है और नशा करने का आदी है। कम दामों में बाहर से चरस खरीदकर लाता है। जिसे वह खुद इस्तेमाल करता है और यहां से गुजरने वाले ट्रक चालकों को महंगे दामों में बेचता है। पिछले काफी दिनों से वह यह काम कर रहा था।