फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ड्रग विभाग का मेडिकल स्टाेरों पर छापा

Tue, 27 Dec 2016 12:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
दवाइयां - फोटो : Demo Pic.
विज्ञापन
सहारनपुर में ड्रग विभाग की टीम ने लगातार मिल रही शिकायतों के बाद सोमवार को सरसावा क्षेत्र में छापामारी अभियान चलाया। टीम में शामिल अधिकारियों ने बुखार की प्रतिबंधित दवाइयों आदि के सैंपल लिए।
विज्ञापन


अचानक हुई छापामारी को देखते हुए कई मेडिकल स्टोर संचालक आनन-फानन में शटर बंद कर भाग निकले। विभाग की इस छापामारी से क्षेत्र में दिन भर हड़कंप मचा रहा। 

ड्रग विभाग को पिछले लंबे समय से मेडिकल स्टोर्स पर प्रतिबंधित दवाओं को बेचे जाने की शिकायतें मिल रही थी। विभाग द्वारा पूर्व में की गई छापेमारी में कई मेडिकल स्टोर से प्रतिबंधित दवाएं बरामद भी हुई थी।
विज्ञापन


ऐसे में विभाग ने कुछ दिन पहले देवबंद क्षेत्र में छापामारी अभियान चलाया था। लेकिन, यहां कोई खास सफलता न मिलने के बाद विभाग की टीम ने सोमवार को सरसावा क्षेत्र में छापामारी की। 

टीम के सदस्य सुबह सहायक आयुक्त ओषधी राजेश त्रिपाठी और इंस्पेक्टर अनामिका जैन के नेतृत्व में सरसावा पहुंचे। यहां लक्ष्मी मेडिकल स्टोर समेत अन्य कई स्टोरों को अपने कब्जे में लेकर एक-एक दवाई की बारीकी से जांच की गई।

कई दवाइयों के संदिग्ध मिलने पर उनके नमूने लेकर जांच के लिए भेज दिए गए। छापामारी की सूचना मिलते ही कई मेडिकल स्टोर संचालक आनन-फानन में शटर गिराकर भाग खड़े हुए।

टीम में शामिल अधिकारियों ने बताया कि शिकायतों के आधार पर सरसावा क्षेत्र में छापामारी अभियान चलाया गया है। कई मेडिकल स्टोर से कुछ संदिग्ध दवाइयों के सैंपल लिए है। इनमें बुखार आदि की दवाएं शामिल है। कई स्टोर पर रिकॉर्ड में भी अनियमितताएं पाई गई। 

 ड्रग विभाग की छापामारी में कई मेडिकल स्टोर संचालक ऐसे रहे जो छापामारी की सूचना मिलते ही आनन-फानन में शटर गिराकर भाग खड़े हुए। विभाग का दावा है कि ऐसे मेडिकल स्टोर को चिह्नित कर लिया गया है। जल्द ही इन स्टोर पर छापामारी कर जांच की जाएगी। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें