देवबंद में मेडिकल स्टोर पर निरीक्षण दौरान रिकार्ड चैक करते अधिकारी
- फोटो : DEVBAND
ड्रग इंस्पेक्टर ने दवा की दुकानों में मारे छापे
देवबंद (सहारनपुर)। सोमवार को एसडीएम के नेतृत्व में ड्रग इंस्पेक्टर ने टीम के साथ कई दवा की दुकानों में छापे मारे। इस दौरान कुछ दुकानों पर लाइसेंसी दुकानदार के स्थान पर दूसरा व्यक्ति बैठा मिला, वहीं कई स्टोर स्वामी लाइसेंस नहीं दिखा पाए।
सोमवार की सुबह करीब 10.30 बजे ड्रग इंस्पेक्टर संदीप कुमार एसडीएम देवेंद्र पांडेय के साथ दवा की दुकानों में छापे मारने पहुंचे। नगर के एमबीडी चौक पर स्थित मेडिकल स्टोरों में जैसे ही छापे की कार्रवाई शुरू हुई तो मेडिकल स्टोर स्वामियों में हड़कंप मच गया। टीम ने बारी बारी से प्रत्येक दुकान की चेकिंग की। एसडीएम ने बताया कुछ मेडिकल स्टोर स्वामी लाइसेंस ही नहीं दिखा पाई हैं। लाइसेंस दुकान के भीतर डिस्पले बोर्ड पर चस्पा होना चाहिए, लेकिन वह नहीं मिला। कैश मीमो के बिना ही दवा की बिक्री की जा रही थी। जबकि कैश मीमो कटनी चाहिए। इसका अनुपालन नहीं होता मिला। कई लाइसेंसी दुकानदारों ने तो अपने स्थान पर दूसरे व्यक्ति को ही बैठा रखा था। इतना ही नहीं दुकानदारों द्वारा कोविड-19 के अंतर्गत शासन द्वारा जारी निर्देशों का भी पालन नहीं किया जा रहा है। एसडीएम ने बताया कि छापे दौरान मिली अनियमितता की रिपोर्ट बनाकर डीएम को भेजी। इस दौरान सीओ रजनीश उपाध्याय और प्रभारी निरीक्षक यज्ञदत्त शर्मा पुलिस बल के साथ मौजूद रहे।