फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: तापमान में गिरावट, गर्मी से फिर भी नहीं राहत

Tue, 28 Apr 2026 01:18 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
सहारनपुर में भीषण गर्मी के चलते छाते में स्कूल से बच्चों को लाते अ​भिभावक
विज्ञापन
सहारनपुर। अधिकतम तापमान में गिरावट है, लेकिन गर्मी से फिर भी राहत नहीं है। दोपहर के समय तेज धूप और लू लोगों के पसीने छुड़ा रही है, जिससे जनजीवन प्रभावित है।
विज्ञापन

जनपद में बीते करीब 20 दिन से भीषण गर्मी पड़ रही है। इसी महीने न्यूनतम तापमान 22 और अधिकतम तापमान 41 डिग्री तक पहुंचा है, लेकिन बीते दो दिन से अधिकतम तापमान में एक-एक डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो रही है। रविवार की तुलना में सोमवार को अधिकतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस कमी रही, लेकिन गर्मी का प्रकोप बराबर महसूस किया गया। मौसम साफ होने के कारण सुबह से ही धूप तेज थी। दोपहर 12 बजे के बाद धूप और तेज हो गई तथा हवा लू में बदल गई। इसके बाद घरों से निकलना लोगों के लिए मुश्किल रहा। दोपहर के समय बाजारों में ग्राहक गिने-चुने ही नजर आए। न्यूनतम तापमान 21 और अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस रहा।

आज छा सकते हैं हल्के बादल
मौसम विभाग ने जनपद में मंगलवार को मौसम बदलने की संभावना जताई है। सोमवार की रात को ही हल्के बादल आने तथा मंगलवार को दिन में कभी धूप और कभी बादलों की छांव रहने का अनुमान है। मंगलवार की शाम बादल थोड़ा घने हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें