फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: रात भर बूंदाबांदी और दिन भर छाए रहे बादल

Tue, 06 Feb 2024 12:35 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। रविवार की रात भर रुक-रुककर बूंदाबांदी होने के बाद सोमवार को दिन भर बादल छाए रहे। बीच में कुछ समय के लिए धूप भी निकली। इस सबके बावजूद न्यूनतम के साथ ही अधिकतम तापमान में भी वृद्धि दर्ज हुई। मौसम विभाग ने मंगलवार को बारिश रहने का अनुमान जताया है।
विज्ञापन

जनपद में बीते चार दिन से बूंदाबांदी का मौसम है। रविवार की सुबह आठ बजे से सोमवार की सुबह आठ बजे तक 25 एमएम बारिश दर्ज की गई है। सोमवार को दिन भर कभी हल्की धूप तो कभी बादल छाए। तापमान में वृद्धि दर्ज की गई। जो न्यूनतम तापमान रविवार को 6.5 डिग्री सेल्सियस था वह बढ़कर 7.8 डिग्री हो गया। इसी प्रकार जो अधिकतम तापमान रविवार को 15.2 डिग्री था वह सोमवार को बढ़कर 18 डिग्री सेल्सियस हो गया। ऐसे में सर्दी का असर कम महसूस किया गया।
मौसम विभाग ने मंगलवार को बारिश रहने का अनुमान जताया है। उधर, बारिश से किसानों के चेहरे पर खुशी है। किसान नेता प्रदीप लंबरदार और सुधीर बिड़वी का कहना है कि इस समय की बारिश फसलों के लिए अच्छी है। जनपद में ज्यादातर किसान इन दिनों गेहूं, सरसों, गन्ना, सब्जियों की फसलें उगा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें