फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में चालक की मौत, 15 घायल

Sun, 06 Nov 2016 02:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, खेड़ा अफगान
विज्ञापन
हादसे में क्षतिग्रस्त हुआ वाहन। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सवारियों से भरी मैजिक गाड़ी और ट्रैक्टर की हुई आमने सामने की भिड़ंत में मैजिक चालक की मौत हो गई है। जबकि करीब 15 सवारियां घायल हो गई। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन


   शनिवार की सुबह खेड़ा अफगान से एक मैजिक गाड़ी सवारियां लेकर सहारनपुर के लिए रवाना हुई। सुबह करीब नौ बजे मैजिक गाड़ी बांदूखेड़ी गांव से कुछ आगे पुलिया के पास पहुंची तो सामने से आ रहे ट्रैक्टर से उसकी भिड़ंत हो गई।

भिड़ंत इतनी जबरदस्त थी कि मैजिक के परखच्चे उड़ गए और ट्रैक्टर का एक पहिया टूटकर दूर जा गिरा। चीख पुकार सुनकर आसपास खेतों में काम कर रहे लोग मौके पर पहुंचे तथा घायलों को मैजिक से बहार निकाल कर जिला अस्पताल में भर्ती कराया। 
विज्ञापन


 जहां चिकित्सकों ने मैजिक चालक गुलबहार पुत्र मीरहसन निवासी गांव जाफरपुर रनियाली को मृत घोषित कर दिया। जबकि राहुल पुत्र राजेश, आरिफ पुत्र शब्बीर, मुकर्रम पुत्र अशरफ, निसार पुत्र हाफिज, शाहिद पुत्र शब्बीर, वसीम पुत्र यामीन, वाजिद पुत्र करामत, फरमान पुत्र लईक, नीटू पुत्र नाथी, सनव्वर पुत्र जमील, महबूब पुत्र महफूज, आसिफ पुत्र शाकिर आदि घायल उपचाराधीन हैं। पुलिस ने अस्पताल पहुंच कर गुलबहार के शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दुर्घटना का कारण शनिवार की सुबह छाया घना कोहरा माना जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें