गंगोह। नींद आने की वजह से ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक अचानक नीचे गिर गया। इससे ट्राली के नीचे आकर कुचलने से मौत हो गई। गोविंदपुर बहादराबाद निवासी सुरेंद्र (45) गंगोह मंडी से ट्रैक्टर-ट्रॉली में धान लेकर जा रहा था। बुधवार तड़के करीब चार बजे नानौता मार्ग पर गांव सांगाठेड़ा के निकट उसे नींद आ गई। जिससे वह ट्रैक्टर से नीचे गिर गया। इसी दौरान ट्रॉली से कुचल जाने से मौत हो गई। वहीं, कोतवाली प्रभारी जसवीर सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया हैं। परिजनों को हादसे के संबंध में जानकारी दे दी है। संवाद