फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ड्रामा खत्म, डा. सोढ़ी सीएमओ

Mon, 26 Dec 2016 12:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
सीएमओ बने डा् सोढी। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सहारनपुर के जिला अस्पताल स्थित में सीएमओ की कुर्सी को लेकर चल रहे घमासान में नया मोड़ आ गया है। दो चिकित्सकों के बीच सीनियरिटी को लेकर चल रही खींचतान को देखते हुए जिलाधिकारी ने तीसरे चिकित्सक को सुपर सीनियर बताते हुए सीएमओ का कार्यभार सौंपा है।
विज्ञापन


जिलाधिकारी के इस निर्णय का विवाद में शामिल डा. विक्रम सिंह पुंडीर ने स्वागत किया है। जबकि डा. अनिल कुमार की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। 

जिला अस्पताल में सीएमओ रहे डा. सईद मोहम्मद पदोन्नति होने के बाद कानपुर चले गए है। वह सिनियरिटी के आधार पर डा. विक्रम सिंह पुंडीर को प्रभारी सीएमओ बना गए थे।

शनिवार को उस समय अजीब स्थिति बन गई जब जिला जेल में तैनात डा. अनिल कुमार ने खुद को डा. विक्रम पुंडीर से सीनियर बताते हुए सीएमओ की कुर्सी कब्जा ली थी।
विज्ञापन


उन्होंने डा. विक्रम सिंह को अपर निदेशक स्वास्थ्य का पत्र भी दिखाया था। मगर, डा. विक्रम सिंह ने चार्ज देने से मना कर दिया था। ऐसे हालात में डा. अनिल कुमार सीएमओ की कुर्सी और डा. विक्रम सिंह उसी कक्ष में सोफे पर बैठकर काम कर रहे थे।

मामला दिन भर चर्चाओं का विषय रहा था। डीएम शफकत कमाल तक भी मामला पहुंचा था। इसी बीच एक तीसरे चिकित्सक, डा. बीएस सोढ़ी नए सुपर सीनियर के रूप में सामने आए।

जिन्हें डीएम ने सीएमओ का चार्ज सौंपने के निर्देश दिए। डा. सोढ़ी ने रविवार को अवकाश के बावजूद सीएमओ पद का कार्यभार ग्रहण कर लिया। डीएम के इस निर्णय का डा. विक्रम सिंह ने न केवल स्वागत किया बल्कि डा. सोढी को मिठाई भी खिलाई।

जबकि डा. अनिल की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।  डीएम शफकत कमाल की ओर से प्रमुख सचिव स्वास्थ्य को लिखे गए पत्र के साथ ही डा. सोढी को सीएमओ बनाने के लिए जारी किए गए पत्र में भी डा. अनिल कुमार पर गबन का मामला चलने की बात कही गई है। उन्हें अनुभव भी कम बताया है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें