फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: जिले में सरकारी नलकूपों की नालियां होंगी पक्की

Wed, 31 Jan 2024 02:20 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। सरकारी नलकूपों से सिंचाई के लिए होने वाली पानी की सप्लाई की नालियों को पक्का बनाया जाएगा। कई जगहों पर पक्की नालियां न बनी होने से से किसानों को दिक्कत उठानी पड़ती है। मनरेगा के तहत अब सभी नालियाें को पक्का बनाने के साथ मरम्मत कार्य भी होगा। इसको लेकर विभाग ने सर्वे कराया है।
विज्ञापन

दरअसल, जिले में सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग के दो खंड हैं। एक खंड सहारनपुर और दूसरा शामली का है। शामली खंड में गंगोह और नकुड़ विधानसभा क्षेत्र में आता है, जबकि सहारनपुर खंड में सहारनपुर देहात, बेहट, देवबंद, सहारनपुर नगर और रामपुर मनिहारान विधान सभा का क्षेत्र है। इन इलाकों में लगे नलकूपों की नालियों को पक्का बनाने को विभाग ने सर्वे करा लिया है। मनरेगा के तहत इस योजना पर जल्द कार्य शुरू होगा।
674 नलकूपों से होती है सप्लाई
विभाग के मुताबिक, जिले में 674 से अधिक नलकूप लगे हैं, जहां से सिंचाई के लिए पानी की सप्लाई होती है। नालियां टूटी व कच्ची होने की वजह से किसानों को परेशानी उठानी पड़ती है और कई जगहों पर जलभराव की समस्या होती है। इनको ठीक कराए जाने की मांग कई बार किसान उठा चुके हैं। नालियां पक्की होने से किसानों की समस्या का समाधान होगा।
विज्ञापन

राजस्व विभाग की ओर से मनरेगा के तहत कार्य कराया जाएगा। सभी नालियां पक्की बनेंगी, जिससे ग्रामीणों की दिक्कत दूर हो जाएगी और खेतों की सिंचाई में कोई परेशानी नहीं आएगी। क्षतिग्रस्त नालियों की मरम्मत होगी।
विज्ञापन

-आशीष कुमार, अधिशासी अभियंता, सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें