फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: जिला अस्पताल में जल्द मिलने लगेगी जंबो प्लेटलेट्स, मशीन आई

Wed, 31 Jan 2024 02:17 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। एसबीडी जिला अस्पताल में जल्द ही जंबो प्लेटलेट्स मिलने लगेगी। ब्लड बैंक को एफेरेसिस प्लेटलेट्स जंबो पैक मशीन मिल गई है। इसके लिए टेक्नीशियन को प्रशिक्षण दिया जाएगा। कंपनी के अधिकारी मशीन को इंस्टॉल करेंगे। इसके बाद जंबो प्लेटलेट्स के लिए निजी ब्लड बैंक के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।
विज्ञापन

एसबीडी जिला अस्पताल के ब्लड बैंक की क्षमता 500 यूनिट ब्लड रखने की है। औसतन प्रतिदिन 25 से 30 यूनिट ब्लड की यहां खपत होती है। इस समय ब्लड बैंक में करीब 254 यूनिट ब्लड मौजूद है। ब्लड बैंक में एफरेसिस प्लेटलेट्स जंबो पैक मशीन नहीं होने के कारण मरीजों को दिक्कत होती थी। डेंगू आदि के गंभीर मरीजों के तीमारदारों को यमुनानगर, देहरादून की दौड़ लगानी पड़ती है। लोगों को सहूलियत को देखते हुए सरकार ने जिला अस्पताल के ब्लड बैंक को एफेरेसिस प्लेटलेट्स जंबो पैक मशीन देने का फैसला किया था। यह मशीन ब्लड बैंक को मिल गई है। अब इस मशीन के लिए टेक्नीशियनों का प्रशिक्षण होगा। कंपनी के इंजीनियर सॉफ्टवेयर इंस्टॉल करेंगे। इसके बाद उससे जंबो प्लेटलेट्स बनने लगेगी।
यह होगा फायदा
जिला अस्पताल के कार्यवाहक प्रमुख अधीक्षक डॉ. रामानंद ने बताया कि एफेरेसिस मशीन लगने से सिंगल डोनर प्लेटलेट्स मिल सकेगा। इस मशीन के जरिए सिर्फ प्लेटलेट्स निकाला जा सकेगा। ऐसे में जंबो प्लेटलेट्स के लिए भागदौड़ नहीं करनी पड़ेगी।
विज्ञापन


नगर विधायक ने उठाई थी मांग
नगर विधायक राजीव गुंबर ने एसबीडी जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में एफेरेसिस प्लेटलेट्स जंबो पैक मशीन लगवाने के लिए प्रयास किए। क्योंकि जिले में डेंगू सहित अन्य गंभीर बीमारियों के बढ़ने पर कई बार प्लेटलेट्स को लेकर समस्या खड़ी हो जाती थी। अब उनके प्रयासों से जिला अस्पताल को एफेरेसिस मशीन मिल गई है। इसके शुरू होने के बाद मरीजों को परेशानी नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें