फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: आज जारी होगी फोटो युक्त ड्रॉफ्ट मतदाता सूची, एसआईआर के बाद घटे थे 2.76 लाख मतदाता

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सहारनपुर। विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच मंगलवार को निर्वाचन आयोग द्वारा ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी की जाएगी। इसके बाद एक माह तक विशेष अभियान चलेगा। दावे और आपत्तियां 16 दिसंबर तक प्राप्त की जाएगी। अंतिम मतदाता सूची चार जनवरी 2027 को जारी की जाएगी। एसआईआर के बाद जिले में 2.76 लाख मतदाता कम हुए थे।

जिले में सात विधानसभा सीटें हैं। इनमें बेहट, नकुड़, नगर, देहात, रामपुर मनिहारान, देवबंद और गंगोह हैं। जिले में 28 अक्तूबर 2025 से एसआईआर की प्रक्रिया शुरू की गई थी। 27 अक्तूबर 2025 को जिले की सभी विधानसभाओं में कुल मतदाताओं की संख्या 26.42 लाख थी। एसआईआर के बाद 2.76 लाख मतदाताओं के नाम सूची से हटाए गए। दस अप्रैल को जारी हुई मतदाता सूची में जिले की सातों विधानसभा सीटों पर मतदाताओं की संख्या 23.65 लाख थी। इनमें सबसे अधिक मतदाताओं के नाम नगर विधानसभा सीट पर हटाए गए थे।
विज्ञापन

नगर विधानसभा में 73,713 मतदाता सूची से हटाए गए थे। जो कि जिले के कुल घटे मतदाताओं का 26.6 फीसदी रहा था। इसके बाद गंगोह विधानसभा में 46,072 की वोटरों की संख्या कम हुई थी। मतदाताओं के जोड़ने के लिए विशेष अभियान भी चलाए गए। इसके तहत 31 अक्तूबर तक जिले की सभी विधानसभाओं में फार्म छह 34,530 प्राप्त हुए हैं। इनमें से 25071 मतदाताओं के नाम सूची में शामिल किए गए हैं। इसी तरह पता बदलने के लिए फार्म आठ 30,285 भरे गए हैं। इनमें से 26,817 मतदाताओं के फार्म अभी तक स्वीकार किए गए हैं।
विज्ञापन


- 21, 22, 28 और 29 नवंबर को विशेष अभियान

सहारनपुर। उप जिला निर्वाचन अधिकारी लवी त्रिपाठी ने बताया कि विशेष अभियान के तहत को 21, 22, 28 और 29 नवंबर को बीएलओ बूथों पर उपलब्ध रहेंगे। 18 नवंबर को जनपद के 2,090 बूथों पर ड्राफ्ट मतदाता सूची पढ़कर सुनाई जाएगी। उन्होंने कहा कि 17 नवंबर फोटोयुक्त ड्राफ्ट सूची जारी की जाएगी। 18 वर्ष अथवा उससे अधिक आयु के नागरिक मतदाता सूची में अपना नाम सम्मिलित कराने के लिए भारत निर्वाचन आयोग की वेबसाइट https://voters.eci.gov.in अथवा मोबाइल एप के माध्यम से भी ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

- यह थी स्थिति

विधानसभा27 अक्तूबर 2025 को मतदाता10 अप्रैल 2026 को मतदाता-घटे मतदाता
बेहट3,80,0033,46,50733,496

नकुड़3,63,1043,35,04928,055

सहारनपुर नगर4,61,0143,87,30173,713

सहारनपुर देहात3,78,1673,39,03339,134

देवबंद3,49,4743,15,21734,257

रामपुर मनिहारान3,21,1672,99,03522,132

गंगोह3,89,7463,43,67446,072
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें