यूपी नर्सिंग होम एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव के दौरान चिकित्सक
सहारनपुर। देहरादून रोड स्थित एक होटल के सभागार में यूपी नर्सिंग होम एसोसिएशन का वार्षिक चुनाव संपन्न हुआ। इसमें डॉ. महेश चंद्रा अध्यक्ष, डॉ. रवि ठक्कर सचिव और डॉ. सीएम कमाल को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई।
वार्षिक चुनाव डॉ. संदीप गर्ग की अध्यक्षता में कराया गया। डॉ. रजनीश दहूजा और डॉ. मोहन पांडे ने चुनाव प्रक्रिया कराई। चुनाव में सभी सदस्य निर्विरोध चुने गए। इस वर्ष के अध्यक्ष डॉ. महेश चंद्रा को चुना गया। डॉ. रवि ठक्कर सचिव, डॉ. सीएम कमाल कोषाध्यक्ष, डॉ. राजीव सिंह, डॉ. नूतन उपाध्याय और डॉ. शशिकांत सैनी को उपाध्यक्ष बनाया गया। इसके अलावा आगामी वर्ष के लिए डॉ. प्रवीण शर्मा को निर्विरोध निर्वाचित अध्यक्ष चुना गया। इस मौके पर डॉ. सुधीर अग्रवाल, डॉ. मोहन सिंह, डॉ. मनदीप सिंह, डॉ. अवनीश सिंघल, डॉ. रजनीश सिंघल, डॉ. उपशम गोयल, डॉ. संदीप सिंघल, डॉ. महेश गोयल, डॉ. रिक्की चौधरी, डॉ. रौबी गुप्ता, डॉ. प्रशांत खन्ना आदि चिकित्सक मौजूद रहे।