फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: मेयर के काफिले में शामिल कार पलटी, पार्षद सहित दो घायल

Fri, 29 Sep 2023 12:40 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
नागल में दुर्घटनाग्रस्त हुई पार्षदों की कार। श्रोत- राहगीर
विज्ञापन
नागल। मेयर और पार्षदों की बैठक में मेरठ भाग लेने जा रहे सहारनपुर मेयर डॉ. अजय सिंह के काफिले में शामिल कार मुजफ्फरनगर स्टेट हाईवे पर टायर फटने के बाद दुर्घटनाग्रस्त होकर पलट गई। दुर्घटना में एक पार्षद सहित दो लोग घायल हो गए।
विज्ञापन


हादसा बृहस्पतिवार की दोपहर नागल थाना क्षेत्र में गांव खटोली के पास हुआ। इसमें सहारनपुर नगर निगम के वार्ड 14 के पार्षद राकेश कल्याण और वार्ड 12 की पार्षद सीमा कात्यानी के भाई विकास घायल हो गए। घायलों को उनके साथी पहले तल्हेड़ी बुजुर्ग स्थित एक निजी चिकित्सक के पास ले गए। जहां प्राथमिक उपचार देने के बाद उन्हें मेडीग्राम अस्पताल सहारनपुर भर्ती कराया गया। हादसे के बाद नागल थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और हादसे की जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें