फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: डॉ. दिनेश चन्द्र बने नए जिलाधिकारी, आज संभालेंगे कार्यभार

Sat, 20 May 2023 12:11 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। शासन ने कई आईएएस अधिकारियों के स्थानांतरण किए हैं। जिलाधिकारी अखिलेश सिंह का स्थानांतरण बस्ती में प्रभारी मंडलायुक्त के पद पर किया गया है। डॉ. दिनेश चन्द्र जनपद के नए जिलाधिकारी होंगे। वे शनिवार को कार्यभार ग्रहण करेंगे। जिलाधिकारी अखिलेश सिंह का जनपद में कार्यकाल करीब सवा तीन वर्ष का रहा है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी अखिलेश सिंह के कार्यकाल में विकास कार्यों की रैंकिंग में कई बार जनपद को प्रथम स्थान मिला है। उन्होंने 26 फरवरी 2020 को जनपद के जिलाधिकारी का कार्यभार संभाला था। इससे पहले वे जनपद शामली के जिलाधिकारी रहे थे। बहराइच के जिलाधिकारी के तौर पर कार्यरत आईएएस डॉ. दिनेश चन्द्र जनपद के नए जिलाधिकारी बनाए गए हैं। मूल रूप से बिजनौर जनपद की तहसील नगीना के गांव पुरैनी निवासी है। डॉ. दिनेश चन्द्र जनपद में उप जिलाधिकारी देवबंद, सदर, सिटी मजिस्ट्रेट और अपर जिलाधिकारी प्रशासन के तौर पर कार्य कर चुके हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें