फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: पहाड़ से मलबा खिसकने पर एक घंटा बंद रहा दून हाईवे

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बिहारीगढ़(सहारनपुर)। दिल्ली देहरादून नेशनल हाईवे 307 पर डाट काली मंदिर से तीन किलोमीटर पहले शिवालिक की पहाड़ियों में कई जगह मलबा खिसक कर सड़क पर आ गया। इससे सड़क मार्ग अवरूद्ध हो गया जिसके कारण करीब एक घंटा आवागमन बाधित रहा।
विज्ञापन


शिवालिक की पहाड़ियों पर हो रही जोरदार बारिश के कारण मंगलवार को पहाड़ों से मलबा खिसक कर सड़क पर आ गया। गनीमत रही कि कोई वाहन इसकी चपेट में नहीं आया। सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। सफर करने वाले यात्रियों ने इसकी सूचना मोहंड पुलिस चेक पोस्ट पर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जेसीबी मशीन की सहायता से सड़क पर आए मलबे को हटवाकर यातायात सुचारू कराया। एक घंटे के लगे जाम से दिन भर वाहन रेंग-रेंगकर ही निकलते रहे। इसके चलते दस मिनट के सफर में यात्रियों को डेढ़ से दो घंटे का वक्त लगा। इससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें