फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निराश्रित गोवंश के लिए करें भूसा दान, पाएं सम्मान

विज्ञापन
विज्ञापन
- जिलाधिकारी ने की निराश्रित गोवंश के लिए भूसा दान करने की अपील
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। जिलाधिकारी अखिलेश सिंह ने जनपद वासियों से निराश्रित गोवंश के भरण पोषण में सहयोग करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि निराश्रित गोवंश के लिए अधिक से अधिक मात्रा में भूसा, हरा चारा, चोकर आदि अपने निकटतम खंड विकास अधिकारी/गोवंश आश्रय स्थल पर दान कर पुण्य लाभ उठाएं। जो गो प्रेमी दस क्विंटल भूसा या दान में 11 हजार रुपये देंगे उनको प्रशासन द्वारा प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने पशु प्रेमी एवं गोवंश में आस्था रखने वाले नागरिकों से निराश्रित गोवंश के भरण पोषण में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि यदि आपके पास दान में देने के लिए भूसा, हरा चारा, चोकर आदि की उपलब्धता नहीं है तो आप नकद धनराशि भी दान कर सकते हैैं। प्रत्येक ग्राम प्रधान एवं पंचायत सचिव के माध्यम से सक्षम किसानों से न्यूनतम 10 क्विंटल भूसा दान में लेें। जो ग्राम पंचायत अधिकतम भूसा दिलाएगी उसे भी सम्मानित किया जाएगा। जो दानदाता अपना नाम गोपनीय रखना चाहते हैं वे जनपद स्तर पर संचालित खाते में भी सीधे धनराशि जमा कर सकते हैं। दानकर्ता द्वारा दान की गई सामग्री एवं धनराशि का उपयोग केवल निराश्रित गोवंश के भरण पोषण के लिए किया जाएगा।
विज्ञापन

----------
-- यह है बैंक खाता संख्या --
बैंक का नाम - एक्सिस बैंक
खाते का नाम - निराश्रित पशु एवं गोवंश आश्रय स्थल
खाता संख्या - 919010045445930
आईएफएससी कोड - UTIB0003398
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें