फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: कुत्तों ने मूक बधिर बालक पर हमला कर किया घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेहटा। इस्लामनगर रोड पर कुत्तों के झुंड ने बीती रात मूक बधिर बालक पर हमला कर उसे घायल कर दिया। घायल का निजी चिकित्सक से उपचार कराया गया।
विज्ञापन

रविवार रात नौ बजे इस्लामनगर स्थित धर्म कांटे के सामने एक मूक बधिर बालक पर कुत्तों ने हमला कर दिया। चिल्लाने की आवाज सुनकर राहगीरों ने उसे कुत्तों के झुंड से बचाया। धर्म कांटा संचालक खुशनूद गाड़ा ने मूक बधिर बालक को पूरी रात अपने पास रखा व सुबह होने पर पुलिस को सूचना दी। बालक कुछ भी बताने में असमर्थ है। सुबह होने पर बालक को चिकित्सा के लिए निजी चिकित्सक के यहां ले जाया गया। चौकी इंचार्ज संदीप अधाना ने बताया कि बच्चे के परिजनों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें