फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: चिकित्सकों को पीटा, तोड़फोड़, इमरजेंसी बाधित

विज्ञापन
विज्ञापन
सरसावा। राजकीय मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में घायल मरीज के तीमारदारों ने लापरवाही का आरोप लगाते हुए चिकित्सकों के साथ मारपीट कर दी। महिला चिकित्सक व स्टाफ के साथ हाथापाई की गई। चिकित्सकों के ऊपर कुर्सियां फेंकी गई। तीन चिकित्सक घायल हुए, जिन्हें भर्ती कराया गया। मारपीट के विरोध में इमरजेंसी बाधित रही। हमलावरों पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

रविवार सुबह करीब 10 बजे भटपुरा गांव के कुछ लोग सड़क हादसे में घायल नावेद (16) पुत्र नवाब अली को लेकर राजकीय मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में पहुंचे। ड्यूटी पर तैनात डॉ. अरविंद पाठक, डॉ. मयंक पुरुथी एवं डॉ. हर्षित ने मरीज का इलाज शुरू किया। डॉ. अरविंद ने बताया कि मरीज की हालत गंभीर है। उसके कान व नाक से खून आ रहा। वह कोशिश कर रहे हैं। इस पर तीमारदारों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। मरीज के आए साथ करीब 25 से 30 तीमारदारों ने इमरजेंसी में कुर्सियां उठाकर फेंकनी शुरू कर दीं। इमरजेंसी में भर्ती अन्य मरीजों की कुर्सियां उठा ली गईं।
डॉ. पूजा, डॉ. नितिन, डॉ. अनिल, डॉ. शकील, डॉ. विशंभर दयाल, डॉ. जतिन, डॉ. गौरव ने स्टाफ को बचाने का प्रयास किया। उनके साथ अभद्रता की गई। मारपीट में डॉ. अरविंद पाठक, डॉ. हर्षित व डॉ. मयंक घायल हो गए, जबकि अन्य महिला व पुरुष डॉक्टरों तथा नर्सों को प्राथमिक उपचार दिया गया। पता लगने पर पुलिस भी पहुंची और बीच-बचाव कराया। इसके बाद तीमारदार अपने मरीज को लेकर चले गए। डॉ. कुश चौहान की तहरीर पर सरसावा पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें