तीन दिन बाद परिजनों ने दर्ज कराई गुमशुदगी की रिपोर्ट
26 दिसंबर को गुलजार निवासी खानआलमपुरा ने तहरीर देकर बताया था कि उसका भांजा सोनू निवासी पुराना मिद्दा थाना सदर बाजार जिला यमुनानगर 22 दिसंबर से गायब है, जिसको आखिरी बार एक व्यक्ति के साथ देखा गया था।
पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर हत्यारोपी की तलाश शुरू की। कुछ सीसीटीवी फुटेज खंगाले। घटना को अंजाम देने के बाद हत्यारोपी घर जाने के बजाय इधर-उधर रहता रहा। शुक्रवार को हत्यारोपी घटनास्थल नहर पुल पर पहुंचा और देखा कि कार जली या नहीं, जहां से पुलिस ने हत्यारोपी डॉक्टर मुबारिक को गिरफ्तार कर लिया।
बागपत का रहने वाला है हत्यारोपी डाॅक्टर
हत्यारोपी बागपत जिले के असारा गांव का रहने वाला है, जो हबीबगढ़ में रहता था और यहीं रहकर क्नीनिक चला रहा था। पूछताछ में हत्यारोपी ने वारदात को स्वीकारा। बताया कि उस पर 25 से 30 लाख रुपये का कर्ज हो गया था।
कर्ज से बचने के लिए कार व शव की तलाश थी, जिससे अपने को मृत दिखा सकूं। मेरी पत्नी मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाकर बीमा आदि के रुपये ले लें। 10 लाख रुपये का पर्सनल लोन भी माफ हो जाता। पुलिस ने इसके पास से वारदात में प्रयुक्त एक कैन व प्लास्टिक के ग्लब्स बरामद किए।
परिवार को नहीं लगने दी भनक
हत्यारोपी डॉ. मुबाबिक बेहद शातिर है। सोनू की हत्या के बाद डॉक्टर घर नहीं पहुंचा। तीन से चार दिन तक डॉक्टर इधर-उधर ही घूमता रहा, ताकि परिवार को पता न चले। इस बारे में डॉक्टर पत्नी को भी नहीं बताया।