फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करो योग, रहो निरोग का दिया संदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर जिलेभर में कार्यक्रम हुए। योग अभ्यास कर करो योग, रहो निरोग का संदेश दिया गया। राजनीतिक और सामाजिक लोगों के साथ ही अनेक संस्थाओं के लोगों ने अपने घरों पर ही योगाभ्यास किया।
विज्ञापन

सोमवार को 7वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। इसी के चलते जगह-जगह योग शिविरों के आयोजन हुए। पुलिस लाइन मैदान में महिला, पुरुष पुलिसकर्मियों ने सामूहिक योगाभ्यास कर स्वस्थ तन मन के लिए नियमित रूप से योग करने का संकल्प लिया। एसएसपी डॉ. एस चनप्पा ने योगाभ्यास कार्यक्रम का शुभारंभ किया। प्रतिसार निरीक्षक अजय कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि जीवन में स्वस्थ रहने के लिए योग जरूरी है। योगाचार्य सुरेश फुटेला व अंजू फुटेला ने ताड़ासन, वृक्षासन, पादहस्तासन, अर्द्धचक्रासन, त्रिकोणासन, वज्रासन, भद्रासन, उष्ट्रासन, शशांक आसन, वक्रासन, मकरासन, शलभासन, भुजंगासन, सेतुबंध आसन आदि का अभ्यास कराया। इसके अलावा थाना परिसरों में भी योग शिविरों के आयोजन हुए।
जिला कारागार में पुरुष व महिला बंदियों और अधिकारियों को आदित्य लांबा ने योगाभ्यास कराया। वरिष्ठ जेल अधीक्षक अमिता दुबे ने बताया कि आधे से ज्यादा बंदी प्रतिदिन योग करते हैं, इनमें से जो ट्रेंड बंदी हैं, वह दूसरे बंदियों को योग कराते हैं। इस दौरान जेलर राजेश कुमार पांडेय, डिप्टी जेलर किशोर कुमार दीक्षित, हिमांशु रौतेला सहित अधिकारीगण व कर्मचारीगण मौजूद रहे।
विज्ञापन

पैरामाउंट ट्यूलिप में आरडब्ल्यूए और रोटरी क्लब मिडटाउन ने योग शिविर लगाया। योग शिविर के चेयरमैन शेर सिंह राणा, प्रेम गोयल, शिव अरोड़ा, सर्वेश शर्मा ने योग के लिए प्रेरित किया। आरडब्ल्यूए अध्यक्ष सुनील सूरी, मुख्य संरक्षक रामजी सुनेजा, अवनीश रोड, विपुल सिंघल, रणकेंद्र सिंह, राजीव धारिया, अरुण सड़ाना, नरेंद्र सुखीजा आदि मौजूद रहे।
83 यूपी वाहिनी एनसीसी के कैडेट्स एवं अधिकारियों ने अपने घरों पर रहकर योगाभ्यास किया। कर्नल चंचल सिंह कपकोटी के नेतृत्व में वेबीनार के जरिये कैडेटस से जुड़कर योग का महत्व बताया गया। सूबेदार मेजर मोहिंदर सिंह, सूबेदार राजेंद्र थापा, सूबेदार लोक प्रसाद गुरुंग, मेजर एसके चौंदियान और ऋषिपाल सिंह शामिल हुए।
देहरादून रोड स्थित प्योर योग साधना केंद्र में निदेशक आचार्य विशाल शर्मा द्वारा योगाभ्यास कराया गया। शिविर का शुभारंभ बालाजी धाम के संस्थापक पंडित अतुल जोशी ने किया। यहां रितिका कंबोज, मेघा दिवाकर, हिमांशु, सागर, छवि, सीमा और शौर्य आदि मौजूद रहे।
नगर निगम नगर आयुक्त ज्ञानेंद्र सिंह ने ऑफिसर कालोनी स्थित आवास पर योगाभ्यास किया। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रदेश संयुक्त महामंत्री विवेक गुप्ता ने अपने घर पर योगाभ्यास किया। प्रधान डाकघर प्रांगण में अधिकारियों और कर्मचारियों ने काउंटर हाल में योगाभ्यास किया और लोगों को योग के प्रति जागरूक किया।
राष्ट्रीय चेतना सेवा समिति की तरफ से योग साधना आयोजित की गई। अध्यक्ष राजा जैन, अभिषेक जैन, गौरव अग्रवाल, हर्षित गोयल संजय जैन, तरस तृप्त जैन, अक्षय जैन, अमित जैन, धीरज जैन, गौरव नारंग, मोहित जैन, सोनू गुप्ता अक्षि जैन आदि शामिल रहे।
संयम संस्था की तरफ से अध्यक्ष एवं निदेशक डॉ. सुरेंद्र योगी द्वारा तीन दिवसीय ऑनलाइन योग सत्र का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अरुणिमा यादव, ओजस्वी यादव, योगेंद्र यादव, दिनेश वर्मा, अनुपमा यादव, संजीता यादव आदि जुड़े।
महाराज सिंह डिग्री कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना तृतीय की तरफ से नोडल अधिकारी दीपा चौहान के निर्देशन में योग दिवस मनाया। प्राचार्य डा. अशोक कुमार डिमरी ने कहा कि योग से तन और मन को स्वस्थ रखा जा सकता है। विनीत, तनु, अरीबा, गीतांजलि, वंदना आदि शामिल हुए।
दिव्यांगजनों को ऑनलाइन कराया योग
सहारनपुर। दिव्यांगजनों को आर्ट आफ लिविंग की प्रशिक्षिका रितु नारंग मुरादाबाद द्वारा ऑनलाइन योग का कार्यक्रम कराया गया। जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी अभय कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि कार्यक्रम में सहारनपुर सहित अन्य जनपदों से भी दिव्यांगजन सम्मिलित रहे।
भाजपा ने हर मंडल स्तर पर लगाए शिविर
सहारनपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर भाजपा की तरफ से प्रत्येक मंडल स्तर पर दो योग शिविरों का आयोजन किया गया। कैराना से भाजपा सांसद प्रदीप चौधरी ने बापूजीनगर स्थित अपने आवास परिसर में योगाभ्यास किया। चिलकाना रोड स्थित मंदिर परिसर में भाजपा महानगर अध्यक्ष राकेश जैन के नेतृत्व में शिविर लगा। वहीं, महापौर संजीव वालिया ने संदीप रावत और अन्य लोगों के साथ लेबर कालोनी स्थित पार्क में शिविर के दौरान योगाभ्यास किया। पूर्व विधायक राजीव गुंबर ने गोविंद विहार स्थित पार्क में योगाभ्यास कर लोगों को स्वस्थ रहने का संदेश दिया। हकीकत नगर मंडल ने हरि मंदिर में योग शिविर लगाया, जिसमें व्यापारी कल्याण बोर्ड सदस्य दिनेश सेठी, पूर्व महानगर अध्यक्ष हेमंत अरोड़ा, अमित गगनेजा, महामंत्री योग चुघ आदि शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें