फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: अफवाहों पर न दें ध्यान, भाईचारे और साैहार्द के साथ मनाएं त्योहार

Thu, 13 Mar 2025 11:35 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। होली गिले शिकवे भूल, सभी को गले लगाने का त्योहार है। जनता से अपील है कि शांति और संयम, सौहार्द का परिचय देकर त्योहार मनाएं। अफवाहों पर ध्यान न दें। होली त्योहार हमारी संस्कृति में एक खुशी देने का त्योहार है। इस त्योहार को और अच्छे ढंग से मनाएं, ताकि इससे लोगों को खुशी मिल सके।
विज्ञापन


- अटल कुमार राय, मंडलायुक्त
इस बार होली और रमजान माह के दूसरे जुमे की नमाज है। ऐसे में किसी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें। पुलिस अलर्ट मोड पर है। माहौल खराब करने वालों के खिलाफ पुलिस सख्ती से निपटेगी। यह त्योहार प्रेम, आपसी भाईचारे का प्रतीक है। सभी पुलिसकर्मी इस बात को चरितार्थ करें। जनता के मन में पुलिस के प्रति प्रेम, भाईचारे की भावना पैदा करें।

- अजय कुमार साहनी, डीआईजी
-
रंगों के त्योहार को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में पूरे भाईचारे के साथ मनाएं। यह त्योहार समाज में शांति, समृद्धि व सद्भावना का संदेश लेकर आता है। इस त्योहार को सांप्रदायिक भावनाओं से ऊपर उठकर मिल-जुलकर मनाना चाहिए।
विज्ञापन


- मनीष बंसल, जिलाधिकारी
-
जनता से अपील है कि वह सौहार्द, प्रेम व भाईचारे के प्रति इस त्योहार को संयम और शांति के साथ मनाएं। किसी तरह की गड़बड़ी पर पुलिस की मदद करें। अगर किसी ने माहौल बिगाड़ने का प्रयास किया तो पुलिस सख्त कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन


- रोहित सिंह सजवाण, एसएसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें