फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘आंदोलन में बच्चों और बुजुर्गों को न ले जाएं’

विज्ञापन
नागल में किसान नेताओं से बात करते डीएम और कप्तान - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
नागल (सहारनपुर)। जिलाधिकारी अखिलेश सिंह एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. एस चन्नप्पा ने बुधवार को थाने पहुंच कर भाकियू नेताओं से बात कर उनसे अपील की कि वे अपने आंदोलन में कोविड-19 के मद्देनजर बच्चों और बुजुर्गों को न ले जाएं।
विज्ञापन

बता दें कि बुधवार की शाम नागल क्षेत्र से कृषि कानूनों के विरोध में दिल्ली बार्डर पर चल रहे आंदोलन में बड़ी संख्या में भाकियू से जुड़े किसानों के कूच करने की संभावना है। इसी के मद्देनजर डीएम और एसएसपी नागल थाने पहुंचे। जहां दोनों अधिकारियों ने यूनियन के प्रदेश उपाध्यक्ष चौधरी विनय कुमार, ब्लॉक अध्यक्ष चौधरी राजपाल सिंह एवं भूपेंद्र त्यागी से करीब 40 मिनट तक वार्ता की। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने बताया कि उन्होंने किसानों से अपील की है कि वे सर्दी के मौसम एवं कोविड-19 को ध्यान में रखते हुए आंदोलन में बुजुर्ग एवं बच्चों को ना ले जाएं, साथ ही आंदोलन में शांति व्यवस्था बनाए रखें। किसान यूनियन के नेताओं ने उनके आग्रह को स्वीकार्य करते हुए विशेष ध्यान रखने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें