फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज रात से ढमोला पुल बंद

Mon, 02 Jan 2017 12:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
pull - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
सहारनपुर में विश्वकर्मा चौक के निकट स्थित ढमोला पुल की मरम्मत का काम तीन जनवरी से शुरू कर रहा है। मरम्मत होने तक पुल के ऊपर से वाहन तो दूर की बात पैदल तक चलना बंद रहेगा।
विज्ञापन


ऐसे हालात में यातायात विभाग ने ढमोला पुल से होकर गुजरने वाले वाहनों के लिए नया रूट प्लान तैयार किया है। पड़ोसी राज्यों और जनपदों से आने वाले वाहनों को अन्य मार्गों से निकाला जाएगा। 

 अंबाला से देहरादून की ओर जाने वाले भारी वाहन यमुनानगर के यमुना ब्रिज शाहजहांपुर चेकपोस्ट से चिलकाना, गंदेवड़, कलसिया, छुटमलपुर से जाएंगे। 

 दिल्ली-शामली की ओर से आने वाले सभी वाहन, जिन्हें देहरादून और हरिद्वार की ओर जाना है वह नानौता, बड़गांव, देवबंद, नागल और गागलहेड़ी से जाएंगे। 
मुजफ्फरनगर की ओर से आने वाले भारी वाहन, जिन्हें सहारनपुर शहर की ओर जाना है वह नागल से गागलहेड़ी, ट्रांसपोर्ट नगर तक ही जाएंगे। 
दिल्ली और शामली की ओर से आने वाले हल्के वाहन, जिन्हें सहारनपुर, देहरादून और हरिद्वार की ओर जाना है वह हसनपुर चैक पोस्ट से कलक्ट्रेट तिराहा से दीवानी तिराहा कोर्ट रोड पुल और घंटाघर से होकर जाएंगे। 
विज्ञापन


दिल्ली और शामली की ओर से आने वाली बसें दिल्ली रोड कांशीराम आवास तक ही चलेंगी। 
मुजफ्फरनगर से अंबाला की ओर जाने वाले सभी प्रकार के वाहन देवबंद, बड़गांव, संजय चौक नानौता, गंगोह, नकुड़ से चौकी शाहजहांपुर होकर जाएंगे। 

अंबाला से मुजफ्फरनगर की ओर जाने वाले सभी वाहन चौकी शाहजहांपुर, नकुड़, गंगोह, संजय चौक नानौता से बड़गांव निकलेंगे। 
नागल की ओर से आने वाले हल्के निजी वाहन, जिन्हें सहारनपुर की ओर आना है वह विश्वकर्मा चौक से चरण सिंह चौक से होकर निकलेंगे। 

सहारनपुर से नागल की ओर जाने वाले हल्के निजी वाहन विश्वकर्मा चौक से होकर जाएंगे। 
देहरादून, हरिद्वार और मुजफ्फरनगर की ओर जाने वाली सभी रोडवेज की बसें रिमाउंट डिपो ग्राउंड से होकर जाएंगी। 

अंबाला और नकुड़ की ओर से आने वाले ऐसे भारी वाहन, जिन्हें फल एवं अनाज मंडी सहारनपुर तथा ट्रांसपोर्ट नगर जाना है। वह सभी नकुड़ तिराहे से सब्जी मंडी तथा घंटाघर से होकर रात दस बजे से सुबह आठ बजे तक ही आ और जा सकेंगे। 

 देहरादून, हरिद्वार और मुजफ्फरनगर की ओर से जाने वाले ऐसे भारी वाहन, जिन्हें ट्रांसपोर्ट नगर, फल एवं अनाज मंडी जाना है वह शाम सात बजे से सुबह आठ बजे तक आ और जा सकेंगे। 

दिल्ली और शामली की ओर से आने वाले ऐसे भारी वाहन, जिन्हें फल तथा अनाम मंडी सहारनपुर तथा ट्रांसपोर्ट नगर आना है वह सभी रात दस बजे से सुबह आठ बजे तक आ और जा सकेंगे। इनका रूट हसनपुर चौक से रजवाहा पटरी, मानकमऊ से नकुड़ तिराहा अंबाला पुल, कल्पना टाकिज और घंटाघर से जाएंगे। 

आवश्यक आपूर्ति की वस्तु जैसे सार्वजनिक वितरण सामग्री गेहूं, चावल, चीनी, रसायनिक खाद, दूूध, गैस, पेट्रोल, डीजल और मेडिकल सामग्री के वाहन 24 घंटे आ और जा सकेंगे। 
विज्ञापन


विश्वकर्मा चौक ढमोला नदी पर बने छोटे पुल (पावेल ब्रिज) पर विश्वकर्मा चौक की ओर से दुपहिया वाहन और पैदल का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। 
दुपहिया वाहन और पैदल यात्री, जिन्हें सदर तिराहे से पेपर मिल रोड की ओर तथा चरण सिंह चौक की ओर जाना है वह ढमोला नदी पर बने छोटे पुल जाएंगे। 

कार, टेंपो, मैजिक जिन्हें सदर तिराहे से चरण सिंह चौक की ओर जाना है उनके लिए यह मार्ग पूरी तरह बंद रहेगा। यह वाहन कोर्ट रोड पुल से होकर निकलेंगे। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें