फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: डीएम ने परखी ईवीएम की सुरक्षा,चेक की सीसीटीवी कैमरों की फुटेज

Sat, 27 Apr 2024 02:52 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। जिला मजिस्ट्रेट डॉ. दिनेश चन्द्र ने सेंट्रल वेयरहाउस पहुंचकर वहां रखी ईवीएम की सुरक्षा व्यवस्था को जांचा। उन्होंने सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी चेक की और वहां तैनात अर्धसैनिक बल के जवानों और पुलिस कर्मियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह जिला मजिस्ट्रेट पुलिस फोर्स के साथ सेंट्रल वेयरहाउस पहुंचे। उन्होंने पिछले दिनों की सभी सीसीटीवी फुटेज निकलवाकर चेक की। वहां तैनात अर्धसैनिक बल के जवानों और पुलिसकर्मियों को निर्देश दिए कि किसी वाहन को अंदर नहीं जाने दिया जाए। यदि कोई अधिकारी भी निरीक्षण को आ रहे हैं तो उनकी कार को भी चेक करें और उनकी पूरी पहचान करने के बाद ही अंदर जाने दिया जाए। सहारनपुर और कैराना लोकसभा सीट पर 19 अप्रैल को चुनाव हुआ था। मतदान के बाद ईवीएम को सेंट्रल वेयरहाउस में कड़ी सुरक्षा में रखा गया है। सेंट्रल वेयर हाउस पर अर्धसैनिक बलों और पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। पूरे सेंट्रल वेयरहाउस में सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए हैं, साथ ही एक कंट्रोल रूम बनाया है जहां पर एलईडी लगाई गई है। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी सुमित राजेश महाजन और पुलिस के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें