सहारनपुर। अखिल भारतीय मेयर सम्मेलन का आयोजन वाराणसी में हुुआ। इसका सीधा प्रसारण किया गया। यहां जनमंच प्रेक्षागृह में बड़ी स्क्रीन पर प्रसारण दिखाया गया, जिसमें डीएम अखिलेश सिंह, नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह और निगम के अधिकारियों के साथ ही पार्षदों ने हिस्सा लिया।
सम्मेलन का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऑनलाइन किया। जबकि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रदेश के अन्य मंत्री कार्यक्रम में मौजूद रहे। सहारनपुर के महापौर संजीव वालिया भी कार्यक्रम में पहुंचे हुए हैं। कार्यक्रम का प्रसारण देखने के लिए नगर निगम की ओर से जनमंच प्रेक्षागृह में बड़ी स्क्रीन लगाई गई थी। जिलाधिकारी अखिलेश सिंह, नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह, अपर नगरायुक्त राजेश यादव, मुख्य कर निर्धारण अधिकारी रवीश चौधरी, उपनगरायुक्त दिनेश यादव, कर अधीक्षक विनय शर्मा के अलावा बड़ी संख्या में भाजपा पार्षदों ने भागेदारी की। सभी ने जनमंच में बैठकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और अन्य नेताओं के भाषण को सुना।