फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: डीएम ने एग्रीस्टैक डिजिटल क्राॅप सर्वे का भगवानपुर से किया शुभारंभ

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़गांव। केंद्र सरकार की ओर से कराया जाने वाला ई क्रॉप सर्वे अब डिजिटल तरीके से होगा। इसके लिए संबंधित क्षेत्रीय लेखपाल को मौके पर पहुंच खेत का फोटो खींचते हुए विभाग के एप पर लोड करना होगा। पूर्व में कागजों पर संचालित होने वाली इस व्यवस्था को ऑनलाइन कर दिया गया है।
विज्ञापन

बुधवार को एग्रीस्टैक डिजिटल सर्वे के तहत ई पड़ताल कार्य का जिलाधिकारी डा़ दिनेश चंद्र, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व रजनीश मिश्र, एसडीएम रामपुर मनिहारान संगीता राघव ने मोबाइल फोन से अंबेहटा चांद के मजरे भगवानपुर के खेतों में खड़ी फसल का फोटो खींचकर डिजिटल क्राॅप सर्वे का शुभारंभ किया। फसलों के रियल टाइम सर्वेक्षण में एग्रीस्टैक परियोजना के अंतर्गत खरीफ सत्र शत प्रतिशत जियो रिफरेंस आधारित खसरावार डिजिटल क्राॅप सर्वे शासन स्तर से प्रस्तावित है। उप कृषि निदेशक डा़ राकेश कुमार ने बताया कि योजना के तहत जारी एप में ई पड़ताल का कार्य कर क्षेत्रीय लेखपाल खुद सर्वे करेंगे। प्रत्येक लेखपाल को एक कोड दिया जाएगा। इसके जरिए वह अपने क्षेत्र में फसल सर्वे मौके पर पहुंचकर कर सकेंगे।
कागज व कलम की इसके लिए जरूरत नहीं होगी। महज मोबाइल से जानकारी अपलोड की जाएगी। अभी तक खसरावार जानकारी तैयार करने के लिए अभिलेख तैयार किए जाते थे। बड़ी तादाद में खेतों के आंकलन को देखते हुए अंदाजे से भी आकड़ें भरे जाने की संभावना भी रहती थी। ऐसे में मोबाइल फोन से एग्रीस्टैक डिजिटल व्यवस्था के तहत सर्वे का आसान तरीका होगा। डीएम ने एप पर संतोषजनक कार्य करने पर कानूनगो प्रदीप रुहेला को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। साथ ही मौके पर मौजूद किसानों को इसके बारे में विस्तार से जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें