डीएम और कप्तान ने किया राजकीय मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण
सरसावा।
बुधवार को डीएम अखिलेश सिंह और एसएसपी डॉ. एस चनप्पा अंबाला रोड स्थित शेख उल हिंद मौलाना महमूद हसन राजकीय मेडिकल कॉलेज पहुंचे। वहां उन्होंने कोविड-19 सेंटर का बाहर से निरीक्षण किया। इस दौरान कॉलेज के प्राचार्य डॉ. दिनेश सिंह मार्तोलिया और सीएमएस डॉ. संजीव कुमार ने डीएम को कोविड-19 सेंटर की गतिविधियों से अवगत कराया। डीएम ने व्यवस्थाओं के बाबत वरिष्ठ चिकित्सकों से चर्चा करने के उपरांत उनके साथ आ रही परेशानी के विषय में भी चर्चा की। बता दें कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के निर्देश हैं कि जिले के आला अधिकारी रोजाना राजकीय मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं के प्रति सजग रहे।