मंदिर परिसर में भी व्यवस्था देखी
डीएम और एसएसपी ने मंदिर व्यवस्थापक राणा आदित्य प्रताप सिंह के साथ भी मंदिर परिसर पहुंचकर शारदीय नवरात्र मेले के बारे में श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए उचित प्रबंध किए जाने के बारे में जानकारी ली। मंदिर से बॉर्डर के बारे में जानकारी की ताकि यूपी के बॉर्डर पर बाढ़ चौकी स्थापित कर आने वाले संभावित बाढ़ के बारे में चेतावनी जारी की जा सके। श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था हेतु बेहतर किए जाने के बारे में सुझाव भी मांगे।
यह भी पढ़ें: हैरान कर देगी ये वारदात: डॉक्टर की करतूत पर फूटा गुस्सा, मां बोली- बेटी को दिलाकर रहूंगी इंसाफ
अधिकारियों के सामने ही आया खोल में पानी
जिस समय डीएम और एसएसपी मां शाकंभरी देवी मंदिर में सुरक्षा व्यवस्था के बारे में जानकारी ले रहे थे, तभी अचानक पहाड़ों पर बारिश आने से शाकंभरी खोल में पानी आ गया। जिस कारण दोनों अधिकारी वहां पर एक घंटा रुके रहे।
10 अक्तूबर तक चलेगा मेला
सिद्धपीठ शाकंभरी देवी मंदिर व्यवस्थापक राणा आदित्य प्रताप सिंह ने बताया कि शारदीय नवरात्र मेला प्रथम नवरात्र 26 सितंबर से शुरू होकर 10 अक्तूबर तक चलेगा।