फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: डीएम और एसएसपी ने किया अग्निवीर भर्ती रैली स्थल का निरीक्षण

विज्ञापन
अम्बेडकर स्टेडियम में होने वाली अग्निवीर भर्ती रैली की तैयारियों को लेकर निरीक्षण करते डीएम एसए
विज्ञापन

विज्ञापन
सहारनपुर। जिला मजिस्ट्रेट डॉ. दिनेश चन्द्र एवं एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने सेना के अधिकारियों के साथ अग्निवीर भर्ती रैली स्थल का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया। अग्निवीर भर्ती रैली आठ से 26 अगस्त तक डॉ.आंबेडकर स्टेडियम में होगी।
जनपद में भारतीय सेना की ओर से होने वाली अग्निवीर भर्ती रैली में 13 जनपदों के अभ्यर्थी भाग लेंगे। इनमें शामली, रामपुर, मुरादाबाद, गौतमबुद्धनगर, हापुड़, गाजियाबाद, बिजनौर, बागपत, मेरठ, अमरोहा, मुजफ्फरनगर, बुलंदशहर और सहारनपुर जनपद शामिल हैं। जिलाधिकारी ने बताया कि भर्ती के लिए प्रतिदिन एक हजार अभ्यर्थी जनपद में आएंगे। अभ्यर्थियों की सुरक्षा के लिए चिह्नित स्थानों पर मजिस्ट्रेट की ड्यूटी लगाई गई है, जो पुलिस बल के साथ निगरानी करेंगे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जनपद में आने वाले अभ्यर्थियों को आवागमन में किसी प्रकार की असुविधा न हो इसके लिए परिवहन विभाग द्वारा रेलवे रोड बस स्टेशन से 10 एवं कांशीराम काॅलोनी बस अड्डे से 10 बसों का संचालन कराया जाएगा। अभ्यर्थियों के ठहरने के लिए गांधी पार्क एवं गुरु नानक गर्ल्स इंटर कॉलेज में व्यवस्था की गई है।

उन्होंने बारिश के चलते हुए जलभराव की निकासी कराने और एंटी लार्वा का छिड़काव कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि स्टेडियम के आस-पास रहने वामा कोई भी व्यक्ति रैली की वीडियो न बनाने पाए। अभियान चलाकर प्रतिबंधित स्टेराइड दवाओं की बिक्री पर पूर्णतया रोक लगाई जाए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

इस दौरान पुलिस अधीक्षक नगर अभिमन्यु मांगलिक, एसपी यातायात सिद्धार्थ वर्मा, सिटी मजिस्ट्रेट गजेन्द्र कुमार, अपर नगर आयुक्त राजेश यादव, क्रीड़ा अधिकारी अनिमेष सक्सेना आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें