फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कलश यात्रा के साथ श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ

विज्ञापन
बेहट में निकाली गई कलश यात्रा में शामिल महिलाएं - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
बेहट (सहारनपुर)। मोहल्ला महाजनान स्थित प्राचीन शिव मंदिर में मंगलवार को भव्य कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ किया गया।
विज्ञापन

कलश यात्रा प्राचीन शिव मंदिर परिसर से शुरू हुई और गांधी चौक, संजय कालोनी व मोहल्ला खालसा से होते हुए वापस मंदिर परिसर में पहुंचकर संपन्न हुई। यात्रा में बड़ी संख्या में महिला श्रद्धालु पीत वस्त्र पहन कर व सिर पर कलश धारण कर शामिल हुई। इससे पूर्व कथा स्थल पर हवन पूजन किया गया। कथा का शुभारंभ करते हुए कथावाचक स्वास्तिक महाराज ने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा, ऐसी कथा है, जो जीवन के उद्देश्य एवं दिशा को दर्शाती है। इसलिए जहां भी भागवत कथा होती है, इसे सुनने मात्र से वहां का संपूर्ण क्षेत्र दुष्ट प्रवृत्तियों से खत्म होकर सकारात्मक उर्जा से सशक्त हो जाता है।
उन्होंने कहा कि कथा की सार्थकता तभी सिद्ध होती है, जब इसे हम अपने जीवन और व्यवहार में धारण करें। श्रीमद्भागवत कथा के श्रावण से जन्म जन्मांतर के विकार नष्ट होकर प्राणी मात्र का लौकिक व आध्यात्मिक विकास होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर शिव पुत्र महाराज, अनिल सिंघल, सुधीर कर्णवाल, विपिन सिंघल, सत्यप्रकाश रोहिला, पंडित मुरारी झा, मनीष उपाध्याय, रजनीश कुमार, मोनू उपाध्याय आदि की उपस्थिति रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें