फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: मंडलायुक्त ने एसडीएम सदर को जांच सौंपी

Tue, 25 Apr 2023 11:57 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। गांव पंचकुआं में सार्वजनिक उपयोग की भूमि पर अवैध करने और खनन कर रास्तों में पानी भरने की शिकायत पर मंडलायुक्त डॉ. लोकेश एम. ने एसडीएम सदर को जांच आदेश दिए है। उन्होंने एसडीएम से मामले की जांच कर जल्द रिपोर्ट देने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

चिलकाना क्षेत्र के पंचकुआं के प्रधान पति अनूप सिंह ने सार्वजनिक उपयोग की भूमि को कब्जा मुक्त कराने और अवैध कब्जेदारों के विरुद्ध कार्रवाई किए जाने की मांग की। उन्होंने मंगलवार को इसकी शिकायत मंडलायुक्त से की। अवगत कराया कि कुछ लोग यमुना नदी की भूमि खसरा नंबर 79 व 445 मौजा पंचकुआं से अवैध खनन कर रहे हैं। उन्होंने सार्वजनिक उपयोग की भूमि पर टीनशेड डालकर अवैध कब्जा कर रखा है। आरोप है कि सार्वजनिक भूमि पर अवैध कब्जा कर अवैध खनन कर उस जगह पानी भर दिया, जिससे आवागमन प्रभावित हो रहा है।
मंडलायुक्त डॉ. लोकेश एम. ने शिकायत को गंभीर मानते हुए इसकी जांच बैठा दी है। मंडलायुक्त ने एसडीएम सदर किंशुक श्रीवास्तव को इसकी जांच करा कर जल्द जांच रिपोर्ट देने के आदेश दिए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें