- प्रदेश में 19 फरवरी को ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी प्रस्तावित
- धरातल पर उतरेगा 3366.76 करोड़ रुपये का निवेश
- इन इकाइयों के शुरू होने से मिलेगा 16463 लोगों को रोजगार
संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। प्रदेश में 19 फरवरी को होने वाली ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी के लिए उद्योग विभाग ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। इसमें जनपद को 129 इकाइयां मिलेंगी। 3366.76 करोड़ रुपये की लागत वाली इन इकाइयों के शुरू होने से 16463 लोगों को रोजगार मिलेगा।
लखनऊ में हुए उत्तर प्रदेश वैश्विक निवेशक सम्मेलन के लिए जनपद को 5250 करोड़ रुपये निवेश का लक्ष्य दिया गया था। उद्योग विभाग की सक्रियता के चलते विभिन्न उद्यमियों ने 11747.08 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्तावों पर हस्ताक्षर किए थे। इस निवेश से 459 इकाइयां लगाई जानी हैं। जिससे 49733 लोगों को रोजगार मुहैया होगा। उत्तर प्रदेश निवेशक सम्मेलन में हुए निवेश को धरातल पर उतारने की प्रक्रिया चल रही हैं।
प्रदेश में 19 फरवरी को प्रस्तावित ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी के लिए 3366.76 करोड़ रुपये की लागत वाली 129 इकाइयां तैयार या निर्माण की अंतिम स्तर पर हैं। इनमें काष्ठ हस्तशिल्प उत्पादों, पशु आहार एवं दवाइयां, डेयरी, चिकित्सा शिक्षा, आवासीय योजना, खाद्य प्रसंस्करण, पर्यटन, वैकल्पिक ऊर्जा, तकनीकी शिक्षा आदि इकाइयां शामिल हैं।
-
वर्जन -
प्रदेश में 19 फरवरी को ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी प्रस्तावित है। इसके लिए जनपद में 3366.76 करोड़ रुपये निवेश वाली 129 इकाइयां तैयार हैं। इनके शुरू होने से 16463 लोगों को रोजगार प्राप्त होगा। अन्य निवेश प्रस्तावों को धरातल पर उतारने की प्रक्रिया जारी है। वीके कौशल, उपायुक्त उद्योग
-
- ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी के लिए तैयार इकाइयां, (निवेश करोड़ में)
विभाग इकाइयां- निवेश - रोजगार
एमएसएमई 51 - 936 2100
उद्यान विभाग 15 - 246 742
पशुपालन -25-55.06 1345
पर्यटन 07 82 306
तकनीकी शिक्षा - 01 - 1.07 25
डेयरी 02 - 70 385
वैकल्पिक ऊर्जा 05 203 - 294
चिकित्सा शिक्षा 03 56 - 90
वन विभाग - 01 - 604 - 2000
आवासीय योजना 12 304 - 936
स्वास्थ्य विभाग 01 -04 -15
हैंडलूम एवं टेक्सटाइल 01 07 - 250
खाद्य प्रसंस्करण -01 - 15 75
सहकारिता विभाग 01 - 33 -400
औद्योगिक विकास 03 - 750 7500
-
नोट: उद्योग विभाग के आंकड़े