फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: जिलेभर की पटाखा फैक्टरी में चला चेकिंग अभियान, छह को नोटिस जारी

Wed, 29 Jul 2026 01:02 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। गंगोह के गांव कुंडाबसी में हुए पटाखा फैक्टरी में हुई विस्फोट के बाद प्रशासन ने अग्निशमन विभाग के साथ मिलकर जिलेभर में चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान कुल 27 फैक्टरी के भंडारण आदि की जांच की गई। इसमें छह को नोटिस दिए गए हैं।
विज्ञापन


सिटी मजिस्ट्रेट कुलदीप सिंह ने बताया कि अग्निशमन विभाग के साथ मिलकर जिलेभर में संचालित पटाखा फैक्टरियों की जांच की गई है। निरीक्षण के दौरान भंडारण लाइसेंस, सुरक्षा मानकों के साथ सुरक्षा के उपायों को बारीकी से जांचा गया है। निरीक्षण के दौरान छह फैक्टरियों में सुरक्षा मानक संबंधी खामियां पाई गई हैं। सभी को नोटिस देकर जवाब दाखिल करने को कहा गया है। साथ ही आगामी दिनों में फिर से सभी फैक्टरियों की जांच की जाएगी।
इसके लिए अग्निशमन विभाग को भी निर्देशित किया गया है। उन्होंने बताया कि दो भंडारण लाइसेंस को निरस्त करने की प्रक्रिया शुरू कराई गई है। दोनों भंडारण लाइसेंस अन्य स्थान पर स्थानांतरित हुए हैं। बता दें कि गंगोह के नया कुंडाबसी गांव से करीब 300 मीटर दूर स्थित पटाखा फैक्टरी में विस्फोट के बाद दो की मृत्यु हो गई थी, साथ ही दो लापता है। धमाके की आवाज काफी दूर तक सुनाई दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें