उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में दो दिन के अंदर दो बड़े हादसे होने से कोहराम मचा हुआ है। इन दोनों हादसों में 10 लोगों की जान गई हैं। इनमें सात महिलाएं भी शामिल हैं। बेहट में एक ही परिवार के छह सदस्यों और अब देवबंद में चार लोगों की मौत ने हर किसी को झकझोर दिया है।
रविवार की रात दिल्ली-यमुनोत्री हाइवे पर बेहट थाना क्षेत्र के गांव गंदेवड़ के पास सामने से आ रही मारुति वैन में ट्रक ने टक्कर मार दी थी। इसमें मिर्जापुर निवासी एक ही परिवार के छह लोगों की मौत हो गई थी। हादसा इतना भीषण था कि मारुति वैन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई थी। यहीं नहीं नौ माह की गर्भवती महिला ने भी दम तोड़ दिया था।
यह भी पढ़ें: भावुक कर देंगी तस्वीरें: हर तरफ पसरा था मातम, घरों में नहीं जले चूल्हे, घायलों को खून से लथपथ देख निकल आई चीख
इस घटना से अभी लोग उबरे भी नहीं थे कि देवबंद में एक और सड़क हादसा हो गया। देवबंद में घलौली चेकपोस्ट के पास हाइवे पर कार ने ट्रैक्टर-ट्रॉली में टक्कर मार दी। इस हादसे में चार की जान चली गई और अनेक लोग घायल हुए। गंभीर घायलों को हायर सेंटर रेफर कर दिया है। दो दिन के भीतर दो भीषण हादसों ने हिलाकर रख दिया है।