मां के भवन के सामने से शाकंभरी नदी में चढ़ा नदी का जलस्तर। संवाद
सहारनपुर। जिले में बृहस्पतिवार को दिनभर रिमझिम बारिश हुई। मुजफ्फराबाद मौसम वैधशाला के प्रभारी अमीर आलम ने बताया कि जिलेभर में 52 एमएम बारिश दर्ज की गई है। दिनभर हुई बारिश से मौसम जहां सुहाना हो गया, वहीं लोगों को उमसभरी गर्मी से राहत मिली। इसके चलते न्यूनतम और अधिकतम तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। बृहस्पतिवार को न्यूनतम तापमान चार डिग्री गिरकर 25 डिग्री सेल्सियस रहा। अधिकतम तापमान भी गिरकर 30 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग ने आगामी एक दो दिनों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है।
मां के भवन के सामने से शाकंभरी नदी में चढ़ा नदी का जलस्तर। संवाद
मां के भवन के सामने से शाकंभरी नदी में चढ़ा नदी का जलस्तर। संवाद
मां के भवन के सामने से शाकंभरी नदी में चढ़ा नदी का जलस्तर। संवाद