फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: 12 अगस्त को होगी जिला स्तरीय योगासन प्रतियोगिता

विज्ञापन
विज्ञापन
-जिला योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन द्वारा किया जाएगा आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। जिला योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन 12 अगस्त को जिला स्तरीय योगासन प्रतियोगिता का आयोजन कर रहा है। नेशन बिल्डर्स एकेडमी बेरीबाग में होने वाली प्रतियोगिता में नौ से 28 वर्ष की आयु के महिला और पुरुष योग साधक हिस्सा ले सकेंगे।
योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष एनके शर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता व्यक्तिगत परंपरागत योगासन, व्यक्तिगत कलात्मक योगासन, युग्म कलात्मक योगासन और युग्म रिदम वर्गों में होगी। प्रतियोगियों के लिए अपना पंजीकरण कराते समय आयु प्रमाण पत्र भी देना होगा। जिला स्तर पर चयनित प्रतिभागियों को प्रदेश स्तर पर भेजा जाएगा। प्रदेश स्तर पर चयनित प्रतिभागी राष्ट्रीय और ओलंपिक स्पर्धा के लिए भेजे जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अपने विद्यालय से संस्तुत प्रतिभागियों के अलावा इच्छुक योगाभ्यासी सीधे भी प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए अपनी प्रविष्टि करा सकते हैं। स्पर्धा में सम्मिलित होने के इच्छुक प्रतिभागी दस अगस्त बृहस्पतिवार तक अपना रजिस्ट्रेशन बेरी बाग स्थित आयोजन स्थल नेशन बिल्डर्स एकेडमी पर करा सकते हैं। प्रतियोगियों की सुविधा के लिए इस विषय में आवश्यक जानकारी के लिए फोन नंबर नंबर 9319912124 पर संपर्क किया जा सकता है। संस्था के सचिव नवनीशकांत शर्मा बताया कि बीते वर्ष इस प्रतियोगिता में दो सौ से अधिक प्रतियोगी शामिल हुए थे। प्रतियोगिता एक खिलाड़ी को नए मानदंड स्थापित करने के भाव से और भी अधिक बेहतर करने के लिए तैयारी की प्रेरणा देती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें